जौनपुर, अप्रैल 28 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन और पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल का बुधवार को खुदौली गांव में आगमन हो रहा है। वह ज्योतिषाचार्य डॉ.अवनीश विक्रम सिंह गुरूजी के यहां एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गूजरताल का निरीक्षण करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार पुलिस ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रातः 11 बजे खुदौली गांव स्थित ज्योतिषाचार्य डॉ.अवनीश सिंह के घर पहुंचेंगे। यहां दो घंटे रहने के बाद दोपहर एक बजे गांव के समीप गूजरताल पर जाएंगे। जहां गूजरताल का राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र और ताल का निरीक्षण करेंगे। गूजरताल का निरीक्षण के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे। यह भी पढ़ें- Aaj ka suvichar : अतिथि का स्वागत करना देवताओं को आहुतियां देने के सम...