आज खत्म हो जाएगा झारखंड में छात्रों का आंदोलन? सरकार के साथ शुरू हुई बातचीत; पहुंचे 4 मंत्री
रांची, अगस्त 9 -- रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत शुरू हुई है। छात्रों का डेलीगेशन रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां चार मंत्रियों के दल के साथ चर्चा हो रही है। गेस्ट हाउस के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जेपीएससी/जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से बातचीत में शामिल प्रतिनिधिमंडल में चंदन कुमार, दीनबंधु मंडल, इकबाल हुसैन, रवि शंकर, प्रेम कुमार और रामा अवतार महतो शामिल हैं।सीबीआई जांच की हो रही मांग छात्र आंदोलन का आज 16वां दिन है और इस दौरान कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांगें हैं कि जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा पूर्व में आयोजित कई परीक्षाओं को रद्द किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.