हाथरस, अप्रैल 2 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराए गए मूल्यांकन कार्य दो केंद्रों पर समाप्त हो चुका है। बुधवार को बागला इंटर कालेज पर भी मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। आज सरस्वती इंटर कालेज पर मूल्यांकन कार्य समाप्त होने की उम्मीद है। 18 मार्च से जनपद के अक्रूर,बागला और सरस्वती इंटर कालेज पर मूल्यांकन कार्य शुरु कराया गया। अक्रूर व बागला इंटर कालेज पर हाईस्कूल व सरस्वती इंटर कालेज पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराया गया। अक्रूर इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर 30 मार्च को ही मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया गया। तो वहीं बुधवार को बागला इंटर कालेज पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया गया। सरस्वती इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर बुधवार को 4677 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। अब सरस्वती इंटर कालेज मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.