उरई, फरवरी 27 -- कुठौंद। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत योजना का आज अंतिम दिन है। विद्युत वितरण निगम की बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ता आज तक बकाया जमा कर विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। एसडीओ निखिल जिंदल ने बताया कि पूरा बकाया भुगतान करने पर अधिभार (एलपीएससी) में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है, साथ ही मूल बकाया पर 15 प्रतिशत तक की राहत भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने आंशिक भुगतान किया है, उनके लिए भी आज आखिरी अवसर है। निर्धारित तिथि के बाद सभी छूट समाप्त हो जाएंगी और अधिभार पुनः जोड़ दिया जाएगा। बिजली चोरी के मामलों में भी निर्धारित धनराशि जमा करने पर 40 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। शुक्रवार को विभाग ने अभियान चलाकर 9 लाख रुपये की वसूली की और 70 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया। समस्या होने पर उपभोक्ता कुठौंद बिजली...