आज खत्म होगा अंकित हत्याकांड के खुलासे का अल्टीमेटम
शामली, अगस्त 29 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस के लिए रविवार का दिन अहम होगा। घटना के बाद परिजनों की ओर से पुलिस को दिया गया पांच दिन का अल्टीमेटम रविवार को पूरा हो जाएगा। अंकित के पिता सतबीर फौजी ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय में हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर इसमें रिटायर्ड फौजियों को भी शामिल करने की बात कही थी। 26 अगस्त को शहर की नाला पटरी के पास अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में शार्प शूटरों द्वारा करीब नौ गोलियां चलाए जाने की बात सामने आई थी। यह भी पढ़ें- सिंगर हत्याकांड में डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक घटना के बाद अंकित के पिता सतबीर सिंह ने पुलिस को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसकी रिटायर्ड फौजी सतबीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.