नई दिल्ली, जून 16 -- कच्चे तेल के रेट में आज मामूली तेजी है। ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 83.67 डॉलर प्रति बैरल पर है। जबकि, WTI क्रूड 0.77 प्रतिशत चढ़कर 81.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इस बीच भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। IOC द्वारा जारी आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में सामान्य पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये लीटर है। जबकि, डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। दिल्ली में आज भी 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत Rs.942 और 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत Rs.3,113.50 है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की 99.55 रुपये लीटर है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये है। आज कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। जबकि, कोलका...