कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- चरवा इलाके के किरन हत्याकांड मामले में सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेसियों के बाद अब बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कौशाम्बी आएंगे। वह पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। करारी थाना क्षेत्र के चक सहाबुद्दीनपुर गांव निवासी त्रिलोकी नाथ पाल किसानी करते हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी किरन पाल रविवार शाम गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी की ओर गई थी। कुछ देर बाद वहां बबूल के पेड़ पर उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी। घटनास्थल चरवा थाना क्षेत्र में था। मृत युवती के पिता का कहना है कि घटना वाले दिन सुबह उनकी भैंस गांव के ही एक व्यक्ति के गेहूं के खेत में चली गई थी। जिस पर आरोपियों ने भैंस को जबरन अपने घर पर बांध लिया था। इसी विवाद के चलते उ...