चंदौली, अगस्त 15 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस पर उप वन प्रभाग नौगढ़ में राष्ट्रभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी गूंजेगा। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर-वाराणसी के अंतर्गत नौगढ़ क्षेत्र में चार 'वंदे मातरम् वाटिका' विकसित की जाएंगी। राजदरी और औरवाटाड़ जैसे प्रसिद्ध जलप्रपातों पर बनने वाली वाटिकाओं के माध्यम से पर्यटकों को भी प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में औरवाटाड़ जलप्रपात तथा चंद्रप्रभा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे के नेतृत्व में राजदरी जलप्रपात पर पौधरोपण कराया जाएगा। मझगांई रेंज परिसर तथा नौगढ़-मधुपुर मार्ग स्थित हरितिमा पौधशाला के स्मृति उपवन में भी 'वंदे मातरम् वाटिका' वि...