रांची, अप्रैल 5 -- रांची। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कोकर के अधीन आरडीएसएस कार्य सोमवार को किया जाएगा। इसके तहत सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसके चलते कृष्णापुरी, छठ तालाब, पावर हाउस, चुटिया साई कॉलोनी, केतारी बगान, आनंदनगर, नीचे कोचा, नामकुम का इलाका प्रभावित रहेगा। उधर, दूसरी ओर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता ने कहा कि चार अप्रैल को नामकुम ग्रिड में रख-रखाव और खराब मौसम के कारण कुछ जगह बिजली बाधित रही। इस दौरान सात से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.