नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- आज के स्टॉक पिक्स: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट, आईटी कंपनी ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज और इन्फोसिस के शेयर आज फोकस में होंगे। वहीं, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरों में हलचल दिखेगी। इन कंपनियों के कार्पोरेट अपडेट्स आज खबरों में हैं। आइए जानें किसको लेकर क्या अपडेट्स हैं.ट्रेंट का शानदार प्रदर्शन टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट 413 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान (375 करोड़) से कहीं अधिक है। EBITDA 927.8 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन बढ़कर 18.5% हो गया, जबकि उम्मीद 16.8% थी। राजस्व 5,028 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान से थोड़ा कम है। पिछले साल के मुकाबले मुनाफे में 32.5% की बढ़ोतरी हुई है। बोर्ड ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने और 2,5...