नई दिल्ली, मार्च 30 -- शेयर बाजार में हाल के दिनों में कई कंपनियों को बड़े प्रोजेक्ट और ऑर्डर मिले हैं, जिससे निवेशकों की नजर इन शेयरों पर टिक गई है। पावर, रेलवे और डिजिटल सेक्टर की कंपनियां तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं, जिसका असर आज उनके शेयरों के प्रदर्शन पर दिख सकता है। आइए देखें किन कंपनियों को लेकर क्या हैं अपडेट्स... NLC India: कोयला उत्पादन शुरू, पावर प्रोजेक्ट को मिलेगा सहारा एनएलसी इंडिया के लिए बड़ी राहत की खबर है। कंपनी और यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम के ज्वाइंट वेंचर ने पचवाड़ा साउथ कोल ब्लॉक में कोयला उत्पादन शुरू कर दिया है। इस खदान में करीब 264.84 मिलियन टन कोयले का भंडार है और हर साल लगभग 9 मिलियन टन कोयला निकाला जाएगा। यही कोयला घाटमपुर में बन रहे 3x660 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट में इस्तेमाल होगा, जिसस...