नई दिल्ली, मार्च 25 -- अलग-अलग सेक्टर जैसे ऑटो, इंश्योरेंस, ग्रीन एनर्जी में गतिविधियां तेज हैं। कुछ कंपनियां विस्तार और निवेश पर ध्यान दे रही हैं, जबकि कुछ टैक्स विवादों से जूझ रही हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर आज टीवीएस मोटर्स, HDFC Life, एनटीपीसी ग्रीन, वॉरी एनर्जीज , न्यू इंडिया एश्योरेंस जैसे शेयरों पर रहेगी।TVS Motor का बड़ा तोहफा: Rs.12 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी TVS Motor ने वित्त वर्ष 2026 के लिए Rs.12 प्रति शेयर (1200%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी का यह फैसला मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन और शेयरधारकों को बेहतर रिटर्न देने की रणनीति को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- जेरोधा ने दिया ट्रेडर्स को झटका, 1 अप्रैल से ट्रेडिंग पर लगेगा दोगुना चार्जHDFC Life को इनकम टैक्स का नोटिस, Rs.170 करोड़ से ज्यादा की मांग...