नई दिल्ली, मार्च 27 -- शेयर मार्केट में आज कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं, जो निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रही हैं। आज Polyplex, HFCL, Azad Engineering, Sula Vineyards समेत कई कंपनियों की बड़ी डील और निवेश की खबरें हैं। ऐसे में आज ये स्टॉक्स फोकस में होंगे।Polyplex Corporation Ltd पॉलीप्लेक्स कार्पोरेशन ने अपने बिजनेस विस्तार के तहत टेक्नोवा प्रिंटराइट प्रोडक्ट्स में 51% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। करीब Rs.62 करोड़ की यह डील कंपनी के वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी और आने वाले समय में ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है।HFCL HFCL ने Rs.580 करोड़ के निवेश से प्रीफॉर्म मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की मंजूरी दी है। यह कदम कंपनी को ऑप्टिकल फाइबर बिजनेस में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। कंपनी अपनी सब्स...