आज के समय में कम्प्यूटर ज्ञान जरूरी: पूर्व सांसद
बोकारो, मई 13 -- दामोदा। मीसा कम्प्यूटर दुग्दा संबद्ध सम्मान झारखंड द्वारा दीक्षांत समारोह आयोजन मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय व भाजपा किसान मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर महथा मुख्य रूप से शामिल थे। सेंटर के डीसीए, एडीसीए व सी प्लस प्लस समेत कई अन्य विषयों के सफल छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेंटर की ममता कुमारी 93 प्रतिशत, रागिनी दशौंधी 90 प्रतिशत व संतोष कुमार ठाकुर 88 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बने। पूर्व सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में कम्प्यूटर ज्ञान जरूरी है। सेंटर के संचालक आदित्य प्रसाद, ममता कुमारी, भाजपा नेता कमलेश दशौंधी, पप्पू मंडल, कमलेश यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.