सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- सुरसंड। स्थानीय बाबा गरीबनाथ परिसर में हिन्दु महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वृंदावन की संत देवी पूर्णिमा गार्गी व आरएसएस के विभाग प्रचारक मृत्युंजय भारत ने अपने संबोधन में बताया कि आज के समय में हिंदू समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति समाज के लिए मार्गदर्शक बनकर उभरी है। भारतीय संस्कृति की मूल भावना "अतिथि देवो भव" को आत्मसात करते हुए हिंदू समाज सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को निरंतर मजबूत कर रहा है। उन्होंने आपसी सामाजिक एकता व सभ्यता संस्कृति के पुनःउत्थान की पर बल दिया। वक्ताओं ने भगवान श्री राम व श्री कृष्ण जीवन चरित्र द्वारा सामाजिक समरसता को समझाया। पंच परिवर्तन के द्वारा हिन्दु समाज के कर्तव्यों का चिंतन कराया। हिंदू समाज की पहचान उसकी सहिष्णुता, आपसी भाईचारे और एक-दूसरे के प्रति सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.