मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साहित्यकार डॉ. माणिक लाल पांडेय रचित कहानी संग्रह श्रीमद् राधा महापुराण और एक गांव की कहानी, नाटक सुधार की ओर उर्फ मिलन और पछतावा तथा कविता संग्रह सप्तपदी का अनावरण गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम माड़ीपुर स्थित एक होटल में आयोजित था। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. महेन्द्र मधुकर ने की। उद्घाटन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि बीआरएबीयू के कुलपति दिनेश चंद्र राय ने कहा कि आज के भौतिक जगत में डॉ. पाण्डेय की आध्यात्मिक रचना श्रीमद् राधा महापुराण साहित्य जगत की अद्वितीय कृति है।डॉ. प्रमोद ने कहा कि श्रीमद् राधा महापुराण में राधा पर जो कार्य हुआ है, वह हिन्दी साहित्य में दुर्लभ है। ‌‌डॉ. संजय पंकज ने इनकी पांचों रचनाओं की प्रशंसा की और कहा कि रचना आध्यात्मिक तथा समसामयिक है। अध्यक्...