मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- भाजपा महानगर के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान-2026 चला रही है। इसी के तहत मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र की गोष्ठी का आयोजन बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार शाम को किया गया। मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को आज के भारत के लिए मार्गदर्शक बताया। डॉ व्यस्त ने कहा कि विकसित भारत के लिए समावेशी विकास जरूरी है। समाज को डा आंबेडकर के आदर्शों पर समानता, समरसता और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ाना होगा। डॉ. आंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और मानवाधिकारों के सच्चे प्रहरी भी थे। यह भी पढ़ें- शिक्षा व समानता के संदेश को अपनाने का आह्वा...