आज के बाजार ने हजार ख्वाहिशों को नींद से जगा दिया : प्रो. फातमी
प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रगतिशील लेखक संघ इलाहाबाद की ओर से रविवार को करेली स्थित उर्दू घर में मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर 'महाजनी सभ्यता और हमारा समाज' विषय पर विचार गोष्ठी हुई।
मुख्य वक्ता की राय मुख्य वक्ता प्रो. अली अहमद फातमी ने कहा कि आज के बाजार ने हजार ख्वाहिशों को नींद से जगा दिया है। लालच को जगा दिया है और कभी ना खत्म होने वाली इच्छाओं को जन्म दिया है। पूरा समाज नफा-नुकसान के तराजू पर तौला जा रहा है। बाजार पूरे रौब व दबदबे के साथ हमारी जाति जिंदगी में शामिल हो गया है।
प्रेमचंद और गांधी का संबंध प्रो. अनीता गोपेश ने कहा कि प्रेमचंद पर गांधी का बहुत असर था। गांधी के मूल्यों को वे सामाजिक और नैतिक मूल्य के रूप में अपने साहित्य में स्थान देते थे। वे बदलते हुए समाज पर तीखी नजर रखते थे। आनंद मालवीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.