आज केरल पहुंचने वाला था मॉनसून, क्या है ताजा स्थिति; 8 राज्यों में झमाझम बारिश के आसार
नई दिल्ली, मई 26 -- झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे भारत के अधिकांश राज्यों के मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि 26 मई यानी मंगलवार को मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि, दक्षिण भारतीय राज्य में झमाझम बारिश का दौर जारी है, लेकिन मॉनसून को लेकर विभाग ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कहा जा रहा है कि इसके आगे बढ़ने को लेकर स्थिति अनुकूल बनी हुईं हैं।कहां पहुंचा मॉनसून IMD ने मंगलवार को बताया है कि अरब सागर के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान के बचे हुए क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिनों में आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल हैं। अब इससे संकेत मिल रहे हैं कि केरल पहुंचने में मॉनसून को समय लग सकता है। हालांकि, राज्य में मॉनसून की एंट्री की सामान्य तारीख 1 जून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.