हरिद्वार, फरवरी 25 -- ऊर्जा निगम ने गुरुवार को कनखल द्वितीय के कृष्णा नगर फीडर पर मरम्मत के काम होगा। इस दौरान फीडर से बिजली की सप्लाई छह घंटे बंद रहेगी। बिजली कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब आठ हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं, कल उपसंस्थान भूपतवाला का पंतद्वीप फीडर मरम्मत काम के लिए बंद रहेगा। गुरुवार को उपसंस्थान कनखल द्वितीय के कृष्णा नगर फीडर पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी एलटी कैपेसिटर बैंक स्थापित करने का काम करेगा। मरम्मत के लिए सुबह 10:30 बजे फीडर से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। मरम्मत के बाद शाम 4:30 बजे तक फीडर से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। कटौती के दौरान लोगों के जरूरी काम प्रभावित होंगे। साथ ही क्षेत्र में पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। हालांकि ऊर्जा निगम ने लोगों को बिजली कटौती की पूर्व मे...