आज कुरसे फीडर में 7 घंटे कटेगी बिजली
रामगढ़, मई 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के भुरकुंडा उपकेंद्र स्थित कुरसे फीडर के 11 हजार विद्युत संचरण लाइन में बुधवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता रोहिताश कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से कुरसे फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुरसे फीडर के अंतर्गत बलकुदरा, कुरसे, देवरिया, मतकमा, चिकोर, सुद्दी और अरमादाग आदि ग्रामीण क्षेत्र आते हैं। इसके अलावा बलकुदरा ओवरब्रिज से चैनगड़ा ओवरब्रिज तक फोरलेन सड़क के दोनों ओर स्थित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.