चंदौली, जून 16 -- चंदौली। संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सात दिवसीय योग सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार और डीएम चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ आर जगत साईं ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा दर्शना सिंह ने योग के विभिन्न आयामों और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में विशेषकर वृद्धजनों के लिए योग एक संजीवनी की तरह है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं। यह भी पढ़ें- भागदौड़ भरी जिंदगी में योग संजीवनी की तरह-दर्शना सिंह बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का मार्ग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प...