नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- चंद्रमा मिथुन राशि में हैं, मृगशिरा नक्षत्र में। मृगशिरा नक्षत्र के मालिक मंगल होते हैं। चंद्रमा मंगल के नक्षत्र में, बुध के घर में, कंट्राडिक्ट्री फेज इसको कहेंगे। थोड़ा आक्रामक, लेकिन यह आक्रामकता बौद्धिक स्थिति को और निखारेगा। मार्केट के लिए अच्छा होगा, लेकिन ब्लड फ्लो के लिए, ब्लड प्रेशर के लिए इत्यादि के लिए थोड़ा सा गड़बड़ होगा। मतलब फिजिकली आप थोड़ा सा उत्तेजित फील करेंगे, लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य-बुध-शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। मेष राशि: पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति निखार की तरफ है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है...