नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- Aaj ka rashifal 23 September 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा मकर राशि में श्रवण नक्षत्र के हैं। चंद्रमा के नक्षत्र में चंद्रमा शनि के घर में बैठे हैं। शीतलता का प्रतिनिधित्व करेंगे यह और मन शीतल रहेगा। व्यावसायिक ऊर्जा बढ़ी रहेगी। थोड़ी चंचलता होगी, लेकिन यह चंचलता किसी के लिए खराब नहीं होगी। किसी के लिए भ्रमित करने वाली नहीं होगी, किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।मेष राशि व्यावसायिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व...