रुडकी, अप्रैल 13 -- लक्सर, संवाददाता। मोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल प्रबंधक जसवीर सिंह बसेड़ा ने कहा कि आज की पीढ़ी को डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। जसवीर सिंह बसेड़ा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव और छुआछूत जैसी कठिनाइयों का सामना करते हुए भी हार नहीं मानी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश को संविधान दिया। यह भी पढ़ें- शेन इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई डॉ . भीमराव अंबेडकर की जयंती यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा महाविद्यालय में अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजित यह भी पढ़ें- डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कूल में मना डॉ अंबेडकर जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...