कटिहार, अप्रैल 9 -- कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 की 9 अप्रैल और 15 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी कर बताया कि 9 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 12 अप्रैल को और 15 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...