उरई, मार्च 12 -- उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी के असम से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी करेंगे। लाइव प्रसारण विकास भवन से लेकर ब्लॉकों में किया जाएगा। सीडीओ ने इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि एवं किसानों की सहभागिता कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को पीएम द्वारा जारी की जा रही किश्त को पीएम किसान उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसका जनपद, विकास खण्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रसारण किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि किसानों की वर्चुअल रूप से सहभागिता कराने के लिए वर्चुअल रूप से लिंक पर पीएम किसान उत्सव दिवस का प्रसारण होगा जो चार बजे से स्थानीय स्तर पर होगा एवं मुख्य कार्यक्रम पांच बजे से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। जिला एवं ब्लॉक स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम को प्रभावी...