लखीसराय, मई 18 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर मंगलवार को किशोरियों के लिए गार्डासिल एचपीभी टीकाकरण कार्यक्रम है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर बीसीएम राजेश प्रमाणिक ने इस आशय की सूचना सभी एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं आदि को दी है। इस प्रखंड में 200 किशोरियों को एचपीभी टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बीच टीकाकरण कार्य का भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...