नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- सोमवार 20 अप्रैल के ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहने वाले हैं, खासकर वे कंपनियां, जिन्होंने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं या कोई बड़ा कॉरपोरेट ऐलान किया है। इस लिस्ट में सबसे पहले HDFC बैंक (HDFC Bank) का नाम आता है, जिसने चौथी तिमाही में Rs.19,221 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो अनुमान से थोड़ा ज्यादा है। बैंक की एसेट क्वॉलिटी भी सुधरी है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। वहीं, ICICI बैंक (ICICI Bank) ने भी 8.5% की सालाना ग्रोथ के साथ Rs.13,701 करोड़ का मुनाफा कमाया और डिविडेंड का ऐलान किया, जो इसे आकर्षक बनाता है। यह भी पढ़ें- कच्चे तेल के दाम, Q4 नतीजे, ईरान-युद्ध पर रहेगी घरेलू शेयर बाजार की निगाह फाइनेंशियल सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Fi...