नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Aaj ka Singh Rashifal Leo Horoscope Today 30 August 2026, सिंह राशिफल 30 अगस्त: दिन थोड़ा संवेदनशील और भीतर से खींचने वाला रह सकता है। हर बात का असर मन पर जरूरत से ज्यादा पड़ सकता है, इसलिए अपने मूड को संभालना जरूरी होगा। रास्ते में, वाहन चलाते समय और काम करते हुए लापरवाही बिल्कुल न करें। छोटी चूक भी अनावश्यक तनाव दे सकती है। कुछ बातें आपकी उम्मीद के मुताबिक न हों तो निराशा जल्दी आ सकती है। किसी खबर, मैसेज या योजना में बदलाव से मन बैठ सकता है, लेकिन स्थिति उतनी भारी नहीं होगी जितनी पहली नजर में लगेगी। सूर्य आपके व्यक्तित्व को मजबूत कर रहा है, इसलिए बाहरी आत्मविश्वास बना रहेगा। बस भीतर की बेचैनी को बहस, जिद या कटु शब्दों में बदलने से बचें। चंद्रमा और शनि का प्रभाव गहरे सोच और व्यावहारिक सावधानी की मांग कर रहा है। गोप...