आज का वृश्चिक राशिफल 9 अगस्त: चंद्रमा, मंगल का प्रभाव मन को तेज और प्रतिक्रिया को तुरंत बना सकता है
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- भीतर की बेचैनी और बाहर की जिम्मेदारियां एक साथ चल सकती हैं। इसलिए दिन को धीमे और समझदारी से संभालना होगा। कुछ बातें मन के हिसाब से न होने पर हल्की खिन्नता हो सकती है। खासकर जब आप जल्दी नतीजा चाहते हों और सामने से उतना साफ जवाब न मिले। फिर भी यह समय पूरी तरह नकारात्मक नहीं है। लंबे समय से अटकी किसी रकम, कागजी प्रक्रिया या साझा मामले में हलचल बन सकती है। बस फैसला भावनाओं में आकर न लें। चंद्रमा और मंगल का प्रभाव मन को तेज और प्रतिक्रिया को तुरंत बना सकता है। इसी वजह से बात छोटी हो और असर बड़ा महसूस हो। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन हल्का होगा और दृष्टि संतुलित रहेगी। बच्चों या घर के युवा सदस्यों से कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। यात्रा या वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें।वृश्चिक लव राशिफल रिश्तों में गहराई तो रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.