नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Scorpio Horoscope: शुरुआती हिस्से में लोगों से जुड़ाव, मदद और काम की गति अच्छी रह सकती है। दोस्तों, सहकर्मियों या नेटवर्क से कोई उपयोगी सूचना मिल सकती है। किसी पुराने संपर्क से भी फायदा हो सकता है। अगर आप किसी योजना पर लंबे समय से बात कर रहे थे, तो सुबह का समय उसे आगे बढ़ाने के लिए ठीक है। दोपहर के बाद माहौल थोड़ा शांत और भीतर की ओर जाता महसूस होगा। मन अकेले रहना चाहे या ऊर्जा कम लगे, तो खुद को दोष न दें। यह समय थोड़ा धीमा होकर चीजों को समेटने का है। भाग्य से जुड़े क्षेत्र में सूर्य, बुध और गुरु का असर सीख, सलाह और दूर की सोच को मजबूत कर रहा है, इसलिए जल्द नतीजे के बजाय सही दिशा पर ध्यान दें।वृश्चिक वालों की लवलाइफ कैसी? रिश्तों के लिए दिन का पहला हिस्सा हल्का और मिलनसार रहेगा। आपकी बात में अपनापन रहेगा, इसलिए सामने...