नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Today Horoscope 30 July 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- आज सावन का पहला दिन है। मंगल वृषभ राशि में, मिथुन राशि में बुध, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, शुक्र-केतु बने हुए हैं सिंह राशि में, चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में मकर राशि में हैं। श्रवण नक्षत्र का मालिक चंद्रमा, चंद्रमा स्वयं के नक्षत्र में शनि के घर में बैठे हुए हैं। यह नक्षत्र जो श्रवण नक्षत्र होता है, एक तरीके से जल तत्व है और चंद्रमा जल तत्व तो होता ही है, लेकिन जितनी भी विसर्जन वाली बात होती है। यह किसी भी तरीके की मूर्ति विसर्जन हो, कुछ भी किसी को अगर जल प्रवाहित करना हो, तो उसके लिए बहुत अच्छा नक्षत्र माना जाता है। इसके अलावा, शांत चित्त होकर के कोई भी कार्य करना है, तो इसके लिए होता है। मतलब आपके चित्त में शांति आती है। व्यावसायिक भाव में होने के बाद भ...