नई दिल्ली, जून 24 -- Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today 24 जून का राशिफल: ग्रहों की स्थिति - मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध, शुक्र, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, चन्द्रमा तुला राशि में, चित्रा नक्षत्र के, शुक्र के घर में चन्द्रमा मंगल के नक्षत्र में हैं। यहां पर थोड़ा सा मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखना पड़ेगा, मन बहकेगा, बहकाव की स्थिति आएगी, कोई ऊट-पटांग कदम नहीं उठाएं, इस बात का ज़रूर ध्यान रखें, जो युवा पीढ़ी है, ख़ासकर वो ध्यान रखें। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफल- मेष राशि स्वास्थ्य की स्थिति यथावत बनी हुई है। जीवन में आनंद पनप रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जो लोग प्रेम में हैं, प्रेमी-प्रेमिका की एक सुखद मुलाकात संभव है। आय की स्थिति आपकी बढ़ रही है। निवेश की स्थिति अच्छ...