नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Today Horoscope 22 July 2026, आज का राशिफल: मंगल वृषभ राशि में बने हुए हैं, बुध मिथुन राशि में स्वग्रही चल रहे हैं, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, चंद्रमा स्वाति नक्षत्र के होकर के शुक्र के घर में तुला राशि में बने हैं। तो चंद्रमा राहु के नक्षत्र में और बैठे हैं शुक्र के घर में तुला राशि में। कॉम्बिनेशन आप समझें: नक्षत्र राहु का और घर है शुक्र का। और यह तुला राशि का है-तुला राशि काल पुरुष का सप्तम भाव है। काल पुरुष का सप्तम भाव विवाह का होता है। नौकरी और व्यापार का होता है, विपरीत लिंगी संबंध का होता है। यहां पर थोड़ी उन्मुक्तता पसंद करेंगे व्यक्ति, बहकना जैसी बात यहां पर दिखाई पड़ेगी। एनर्जी आपके अंदर रहेगी। यह एनर्जी थोड़ी मानसिक चंचलता को बढ़ाती हुई दिखाई पड़ रही है और थोड़ा नेगेटिव या ...