नई दिल्ली, जून 19 -- Today horoscope 19 June 2026, Aaj ka rashifal: ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध मिथुन राशि में, शुक्र, गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में और अश्लेषा नक्षत्र के बने हुए हैं, अश्लेषा के नक्षत्र में चल रहे हैं। दोपहर होते-होते ये सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और केतु के साथ संयोग करेंगे। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में बने हुए हैं। राशिफल देखते हैं।मेष राशि फिजिकली तो आप ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन मेंटली परेशान होने का समय है। थोड़ा सा इरिटेशन, आवेग में आएंगे, बुद्धि कम काम करेगी तो महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है इसलिए बहुत संभाल के लेकर चलिए। बच्चों के सेहत पर ध्यान दीजिए। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है, फिर भी उसमें भी अभी निर्णय रोक दी...