नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Today Horoscope 17 July 2026, आज का राशिफल: मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, शुक्र, केतु और चंद्रमा सिंह राशि में हैं और राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में। चंद्रमा मघा नक्षत्र में हैं। मघा नक्षत्र के मालिक केतु होते हैं। केतु के नक्षत्र में चंद्रमा, केतु और शुक्र के साथ संयोग कर रहे हैं। यह खराब संयोग की तरह देखा जाएगा और केतु की शांति कराई जाती है अगर कोई बच्चा इस नक्षत्र में पैदा होता है तो, अदरवाइज यह थोड़ा अनिष्ट माना जाता है, अशुभ माना जाता है। और पंचम भाव में केतु, शुक्र और चंद्रमा का संयोग मघा नक्षत्र में होना मानसिक स्थिति को खराब करता है, विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति लाता है और प्रेम के लिए, संतति के लिए खराब माना जाता है। यह ब्रेकअप देता है और भ्रम देता है, को...