नई दिल्ली, जून 16 -- Today horoscope 16 June 2026, Aaj ka rashifal: ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में स्वग्रही बैठे हैं। सूर्य, बुध, चंद्रमा मिथुन राशि में, चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र के तीसरे चरण में चल रहे हैं और यह राहु का नक्षत्र होता है। तो चंद्रमा, राहु के नक्षत्र में बुध और सूर्य के साथ मिथुन राशि में कार्यरत हैं। और यह एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। चंद्रमा का तृतीय भाव में आर्द्रा नक्षत्र में होना अच्छा है और यह पराक्रम को बढ़ाएगा, व्यवसायिक स्थिति की समझ को बढ़ाएगा। तो अच्छा कहा जाएगा। नाक, कान, गला की परेशानी ओवरऑल थोड़ी लोगों में बढ़ेगी। शुक्र और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफल मेष राशि- मेष राशि को थोड़ा सा व्यवसायिक ऊर्जा बुझा-बुझा सा रहेगा लेकिन समझ आपकी बढ़ेगी। मार...