नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Aaj Ka Rashifal, 12 August 2026: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में चल रहे हैं। पुष्य नक्षत्र का मालिक शनि होता है और यह एक शुभ नक्षत्र कहा जाएगा। चंद्रमा स्वगृही हैं, लेकिन सूर्य के साथ हैं। अस्त माने जाते हैं, कमजोर माने जाते हैं, निर्जीव माने जाते हैं, लेकिन पुष्य नक्षत्र का चंद्रमा अत्यंत शुभकारी होता है। किसी भी तरीके के शुभ कार्य करने के लिए यह शुभ माना जाता है। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। जानते हैं कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का दिन।मेष राशि: स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। सीने में विकार संभव है। भूमि, भवन और वाहन की खरी...