नई दिल्ली, मई 10 -- Aaj ka Rashifal 10 May 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य, बुध मेष राशि में; शुक्र वृषभ राशि में; गुरु मिथुन राशि में; केतु सिंह राशि में; चंद्रमा अभी भी मकर राशि में, धनिष्ठा नक्षत्र, मंगल का नक्षत्र, शनि का घर, चंद्रमा की उपस्थिति मध्यम फल बनाकर, मध्यम समय बनाकर चल रहे हैं और सायंकाल से ये प्रवेश करेंगे कुंभ राशि में जहां राहु के साथ ग्रहण योग बनाकर के चलेंगे। मंगल और शनि अभी भी मीन राशि के बने हुए हैं।राशिफल मेष राशि: आपके लिए यह शुभ समय है, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी समय शुभ है। आय में थोड़े उतार-चढ़ाव की संभावना है, इसलिए ध्यान रखें। यह समय कुछ हद तक परेशान करने वाला हो सकता है, ऐसे में लाल वस्तु पास रखना आपके लिए फलदायी होगा। वृ...