नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- चन्द्रमा मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। आर्द्रा नक्षत्र राहु का है और मिथुन राशि बुध की है। चन्द्रमा की यह स्थिति मार्केट को और उजागर करेगी। लोगों में एग्रेसिवनेस देखने को मिलेगी। इस दौरान आप अपने व्यवसाय को चमकाने और व्यावसायिक तरक्की के बारे में सोचेंगे। हालांकि, इस दौरान अति करने से बचना होगा। यह सलाह सभी राशि वालों के लिए है। मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। राशिफल मेष राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी और अपनों का साथ बना रहेगा। बस इस बात का ध्यान रखिएगा कि नकारात्मक ऊर्जा आपके व्यवसाय में प्रवेश न करने पाए। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान ...