नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग कुंभ राशि में बना है। चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र के हैं, जो कि राहु का नक्षत्र होता है। तो चंद्रमा राहु के नक्षत्र में राहु के साथ संयोग कर रहे हैं और घर है शनि का कुंभ राशि। यह अच्छा नहीं है। थोड़ा सा सावधानीपूर्वक चलना पड़ेगा। मानसिक, आर्थिक और यात्रा के लिए यह लाभप्रद नहीं होगा, नुकसानदेह हो सकता है। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।मेष राशि: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सावधानीपूर्वक यात्रा करिए, बहुत आवश्यक हो तो करिए। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है। स्वास्थ्य मध्यम से उत्तम की तरफ है। लाल वस्तु पास रखना, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा। यह भी पढ़ें- अगले 22 दिन तक 5 राशियों की बुलंद र...