नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 13 July 2026: ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में अभी भी विराजमान हैं। शुक्र के घर में मंगल का होना मध्यम गति या मध्यम फल प्रदान करने वाला होता है। संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। सूर्य, बुध और चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा यहाँ पर आर्द्र नक्षत्र के हैं। राहु के नक्षत्र में चंद्रमा का संचरण हो रहा है। यह भी खराब है और एक तरीके से नकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि हो रही है। पराक्रम भाव में, कालपुरुष के पराक्रम भाव में नकारात्मक ऊर्जा का संचरण हो रहा है, तो यह थोड़ा सा व्यवसायिक स्थिति में, सरकारी तंत्र की स्थिति में थोड़ा सा मध्यम है। गुरु कर्क में उच्च का है, जो अत्यधिक प्रभावशाली और इन सारी खराबियों पर विजय दिलाने वाला बैठा है कालपुरुष के चतुर्थ भाव में, मतलब घर में शुभत...