आज का युवा अपने करियर को लेकर बेहद चिंतित : सैनी
रुडकी, मई 23 -- झबरेड़ा, संवाददाता। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में संवाद कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने कहा कि आज का युवा अपने करियर को लेकर बेहद चिंतित है। अक्सर कक्षा 12वीं पास करने के बाद छात्र असमंजस में रहते हैं कि उन्हें किस दिशा में आगे बढ़ना है। कहा कि हमें अपने भविष्य का रास्ता स्वयं तय करना होगा कि कौन सा विषय, डिप्लोमा या फील्ड हमारे लिए सबसे बेहतर है। इससे पहले उन्होंने करियर विशेषज्ञ जीशान, उप-प्रधानाचार्य मनोज कुमार, कैप्टन सुशील कुमार आर्य और निधि चौधरी के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। करियर विशेषज्ञ जीशान ने बताया कि स्वास्थ्य, कृषि, लघु उद्योग, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- आज का युवा अपने करियर को लेकर बेहद चिंतित : सैनी
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.