नई दिल्ली, जुलाई 7 -- देश के ज्यादातर हिस्से में मॉनसून ऐक्टिव हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बचे हुए हिस्से को भी कवर कर लेगा। वहीं दक्षिण झारखंड और ओडिशा के अंदर के इलाकों में भी डिप्रेशन बना हुआ है जिसकी वजह से मॉनसूनी गतिविधियां तेज होंगी और मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 7 और 8 जुलाई को कम से कम 20 राज्यों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की आशंका है। वहीं महाराष्ट्र के ठाणे, पुणे और मुंबई में मूसलाधार बारिश की वजह से यातायात और रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। मुंबई में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद है और मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है...