नई दिल्ली, जुलाई 6 -- देश के बड़े हिस्से में इन दिनों मॉनसून अपना असर दिखा रहा है। महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की वजह से स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। राजधानी मुंबई में भी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं उत्तर-पश्चिम बंगला की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश की गतिविधियों में इजाफा करने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 24 घंटे में कम से कम 16 राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है।इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश 6 ओर 7 जुलाई को ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, सौराष्ट्र-कच्छ, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध...