नई दिल्ली।, जुलाई 5 -- Aaj Ka Mausam Samachar 5th July: देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon Updates) तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा फिलहाल गुजरात के जामनगर, राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू और हरियाणा के हिसार, पंजाब के बठिंडा से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों के भीतर मॉनसून उत्तर अरब सागर, गुजरात और राजस्थान के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के शेष इलाकों को भी पूरी तरह कवर कर लेगा। इस सक्रियता के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।हिमाचल और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का अलर्ट उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौ...