नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- आज का मौसम 30 अक्टूबर 2026: चक्रवाती तूफान अर्नब ने देश के ज्यादातर राज्यों का मौसम बदल दिया है। यूपी-बिहार समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में पारा तेजी से गिरा है जिसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है। वहीं आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। यूपी, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गुरुवार को बारिश हुई है। वहीं राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कई जगहों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। IMD का कनहा है कि...