नई दिल्ली, जुलाई 3 -- देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत ज्यादा तर राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में ही दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, पंजाब, राजस्तान और हरियाणा में प्रवेश कर सकता है।दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में मॉनसून अपना रंग दिखाएगा। मॉनसून की दिल्ली में एंट्री हो गई...