नई दिल्ली, जून 28 -- देश में मॉनसून की एंट्री को एक महीना होने वाला है। इसके बाद भी कई राज्यों में भी अभी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते में मॉनसून (Southwest Monsoon) देश के बचे हुए हिस्से को भी कवर कर सकता है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी प्री मॉनसून गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने यूपी-बिहार, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।यहां होगी मूसलाधार बारिश मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकतीहै। 28 और 29 जून को सिक्कम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा और मणिपुर में भारी से भारी बारिश हो सकती है। वहीं बात करें उत्तर प्रदेश और बिहा...